Breaking: Jammu Kashmir में फिर दिखी आतंकियों की हलचल... सुरक्षा एजैंसियों ने सम्भाला मोर्चा, देखें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jan, 2026 01:53 PM

breaking terrorist activity spotted again in jammu and kashmir

सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रद्द कर दिया और तुरंत ऑपरेशन मोड में आ गए।

कठुआ ( लोकेश वर्मा ) :  कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र में एक बार फिर संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। बिलावर के धर्मपुर सुराणा इलाके में संदिग्ध आतंकियों के दिखाई देने की सूचना मिलते ही सेना ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उस समय शुरू की गई जब सुरक्षाबल हाल ही में दो माह से सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को ढेर किए जाने के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इसी दौरान आतंकियों की गतिविधि की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को बीच में ही रद्द कर दिया और तुरंत ऑपरेशन मोड में आ गए। 

PunjabKesari

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरते हुए रणनीतिक रूप से एम्बुश ( घात लगाना ) लगाया है और संदिग्ध आतंकियों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जंगल और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे ऑपरेशन के दौरान इलाके में न जाएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा बलों को दें। फिलहाल ऑपरेशन जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

PunjabKesari

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!