Edited By Subhash Kapoor, Updated: 21 May, 2026 09:50 PM

Shri Mata Vaishno Devi में श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा देते हुए नए वैष्णवी भवन को भक्तों के लिए समर्पित किया गया है, जिसका शुभारंभ एल.जी. जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा की तरफ से किया गया
जम्मू : Shri Mata Vaishno Devi में श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा देते हुए नए वैष्णवी भवन को भक्तों के लिए समर्पित किया गया है, जिसका शुभारंभ एल.जी. जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा की तरफ से किया गया। इस संबंध में जानकारी जम्मू-कश्मीर एल.जी. ऑफिस की ओर से जारी ट्वीट के माध्यम से दी गई। बताया गया कि नया वैष्णवी भवन भवन क्षेत्र में श्रद्धालुओं के ठहरने की क्षमता को काफी बढ़ाएगा। इसके साथ ही यहां आने वाले भक्तों को आधुनिक, सुविधाजनक और आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे यात्रा अनुभव पहले से बेहतर होगा।
इसके अलावा कटड़ा के गांव हट्ट में अत्याधुनिक श्री माता वैष्णो देवी हेलिपैड का भी उद्घाटन किया गया। यह नई एकीकृत विमानन सुविधा हेलीकॉप्टर सेवाओं को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाएगी। प्रशासन के अनुसार इस हेलिपैड के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बेहतर हेली कनेक्टिविटी, अधिक सुरक्षा और यात्रा में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि इन नई सुविधाओं से वैष्णो देवी आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा।

