Breaking : इंटरनेशनल बार्डर के पास खेतों में मिली खतरनाक चीज, इलाके में मची दहशत

Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Sep, 2024 10:33 AM

mortar shell found from samba border

ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन जाता है और सुरक्षाबलों को लगातार चौकसी बरतनी पड़ती है।

सांबा(अजय): बी.एस.एफ. ने पुलिस थाना घगवाल के अंतर्गत सीमावर्ती गांव चचवाल में एक जंग लगा पुराना मोर्टार शेल बरामद किया। यह मोर्टार शेल चचवाल निवासी प्रीतम सिंह के खेत में मिला।

यह भी पढ़ें :  2 दिन से अंधेरे में डूबा जम्मू का यह गांव, जानें क्यों

जानकारी के मुताबिक बी.एस.एफ. की गश्ती टीम को नियमित निगरानी के दौरान यह संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। इसके बाद तुरंत सतर्कता बरती गई। बी.एस.एफ. ने जांच के दौरान शेल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निष्क्रिय कर दिया।

बी.एस.एफ. की 161वीं बटालियन के अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु को देखते हैं, तो तुरंत सुरक्षा बलों को सूचित करें। यह कदम न केवल उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि पूरे क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए भी आवश्यक है। बता दें कि सीमावर्ती इलाकों में पहले भी कई बार जंग लगे मोर्टार शेल खेतों से बरामद हुए हैं, जो कि पुराने सैन्य संघर्षों का परिणाम होते हैं।

यह भी पढ़ें :  चुनाव का Boycott करने वाले लड़ रहे Elections, क्या जनता देगी साथ

इन विस्फोटक उपकरणों को निष्क्रिय करना एक चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील कार्य होता है, जिसे सावधानीपूर्वक करना पड़ता है। इन पुराने शेलों की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन जाता है और सुरक्षाबलों को लगातार चौकसी बरतनी पड़ती है। बी.एस.एफ. की तत्परता और विशेषज्ञता ने इस बार भी संभावित खतरे को समय रहते रोक दिया और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!