Shopian के मदरसे में भीषण आग, इमारत को भारी नुकसान

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jul, 2026 08:02 PM

massive fire at a madrasa in shopian

संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

शोपियां ( मीर आफताब ) :   शोपियां के केलर इलाके के नसरपोरा स्थित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदिया में शनिवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से मदरसे की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से मदरसे में रखी पवित्र कुरान की कुछ प्रतियां भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!