Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Jul, 2026 06:19 PM

खौड़ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात भारतीय सेना ने शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराने में सफलता हासिल की है।
अखनूर ( रोहित मिश्रा ) : खौड़ सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर तैनात भारतीय सेना ने शुक्रवार तड़के एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2026 की सुबह तड़के पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र के मंडयाला (छम्ब) की ओर से एक निगरानी ड्रोन चकाला फॉरवर्ड क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ देखा गया। यह क्षेत्र पुलिस पोस्ट पलांवाला, थाना खौड़ के अधिकार क्षेत्र में आता है। ड्रोन को क्षेत्र में मंडराते हुए देख भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस पर फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन को सफलतापूर्वक नीचे गिरा दिया गया।
तलाशी के दौरान ड्रोन के साथ 64 जीबी मेमोरी कार्ड और बैटरियां बरामद की गईं, जिन्हें आगे की जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद ड्रोन पर "Made in China" अंकित है। फिलहाल ड्रोन को भारतीय सेना की अभिरक्षा में रखा गया था, जिसके बाद विस्तृत तकनीकी जांच के लिए सेना की तकनीकी शाखा को भेज दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच कर रही हैं तथा आगे की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here