Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Sep, 2026 11:27 AM

स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ कनली बाग इलाके के आसपास देखा गया, जिसके बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला शहर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित कनली बाग इलाके में बुधवार को तेंदुआ दिखाई देने की सूचना के बाद स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। तेंदुए की मौजूदगी को देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार तेंदुआ कनली बाग इलाके के आसपास देखा गया, जिसके बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। निवासियों ने प्रशासन और वन्यजीव विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की मांग की है।
लोगों से अपील की गई है कि वे विशेष रूप से सुबह और देर शाम अकेले बाहर निकलने से बचें तथा बच्चों को घर से बाहर न जाने दें। यदि किसी व्यक्ति को तेंदुआ दिखाई दे, तो उसके करीब जाने, उसका पीछा करने या उसे उकसाने के बजाय तुरंत वन्यजीव विभाग को सूचित करें।
वन्यजीव विभाग से क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संभावित खतरे से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here