Baramulla Police ने 24 घंटे में सुलझाया चोरी का मामला, 8 डीप फ्रीजर सहित 4 आरोपी Arrest

Edited By Sunita sarangal, Updated: 03 Nov, 2026 12:15 PM

baramulla police arrest

शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्टेशन बारामूला में बी.एन.एस. की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई और पेशेवर जांच का परिचय देते हुए चोरी के एक बड़े मामले को मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने चोरी किए गए सभी 8 डीप फ्रीजर बरामद करने के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बारामूला पुलिस स्टेशन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला नजीर अहमद कानरू पुत्र मोहम्मद मकबूल कानरू, निवासी कनलीबाग बारामूला, जो कानरू एंटरप्राइजेज के मालिक हैं, की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि गौसिया कॉलोनी, गुलनार पार्क के निकट स्थित उनके गोदाम से डीप फ्रीजर चोरी हो गए हैं।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस स्टेशन बारामूला में बी.एन.एस. की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीमों ने तकनीकी विश्लेषण किया और कई संदिग्धों की पहचान कर उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान जोगियार शीरी निवासी आदिल हसन डार पुत्र गुलाम हसन डार ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

आगे की जांच में पता चला कि चोरी किए गए सामान को ले जाने के लिए टाटा मोबाइल वाहन नंबर JK01AF-7379 का इस्तेमाल किया गया था, जिसे गंतमुल्ला बाला निवासी आरिफ हुसैन वानी पुत्र वजीर अहमद वानी चला रहा था। चोरी किए गए डीप फ्रीजर आरोपियों और उनके सहयोगियों के बीच अलग-अलग स्थानों पर बांट दिए गए थे।

पुलिस ने मामले में मिले सुरागों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर कई टीमें रवाना कीं। समन्वित कार्रवाई और व्यवस्थित तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने सभी आठ चोरी किए गए डीप फ्रीजर अलग-अलग स्थानों से बरामद कर लिए। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल टाटा मोबाइल वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों की पहचान आदिल हसन डार, शौकत अहमद डार उर्फ साहिल, आसिफ अमीन तांत्रे और आरिफ हुसैन वानी के रूप में की है। सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

बारामूला पुलिस ने कहा कि महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा, चोरी की पूरी संपत्ति की बरामदगी और वारदात में इस्तेमाल वाहन की जब्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, पेशेवर जांच, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न पुलिस टीमों के बीच बेहतर तालमेल को दर्शाती है।

पुलिस ने दोहराया कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करना उसकी प्राथमिकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!