Edited By Sunita sarangal, Updated: 04 Nov, 2026 01:10 PM

यह रैली ए.एन.एम.टी. स्कूल बारामूला से शुरू होकर मेन चौक बारामूला में संपन्न हुई।
बारामूला(रिजवान मीर): युवाओं और आम जनता को तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज बारामूला में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ए.डी.सी.) बारामूला ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रैली ए.एन.एम.टी. स्कूल बारामूला से शुरू होकर मेन चौक बारामूला में संपन्न हुई। रैली में सैकड़ों विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ.) बारामूला डॉ. ए.जी. रैना, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जोजी बशीर, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी (डी.एल.ओ.) डॉ. वहीदा, नोडल अधिकारी डॉ. आसिफ सहित ए.एन.एम.टी. स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसानों के प्रति लोगों को जागरूक किया और विशेष रूप से युवाओं से तंबाकू उत्पादों से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का उद्देश्य जन जागरूकता को मजबूत करना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना और विशेष रूप से युवा पीढ़ी को तंबाकू सेवन से बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के माध्यम से एक स्वस्थ, सुरक्षित और तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया गया।
आइए, मिलकर तंबाकू मुक्त बारामूला का निर्माण करें!
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here