Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 May, 2026 10:35 AM

जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र रत्न चंद, जो वन्यजीव विभाग में सुरिनसर-मानसर क्षेत्र में गार्ड के पद पर तैनात हैं,
साम्बा(संजीव): जिले के महेश्वर (साम्बा) आर्मी क्षेत्र में तेंदुए के देखे जाने की सूचना के बाद चलाए गए रैस्क्यू अभियान के दौरान वन्यजीव विभाग का एक कर्मचारी घायल हो गया। हालांकि, कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है।
जानकारी के अनुसार पवन कुमार पुत्र रत्न चंद, जो वन्यजीव विभाग में सुरिनसर-मानसर क्षेत्र में गार्ड के पद पर तैनात हैं, को शुक्रवार सुबह कार्यालय से सूचना मिली कि साम्बा के आर्मी क्षेत्र में एक तेंदुआ देखा गया है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां कठुआ की वन्यजीव टीम पहले से मौजूद थी।
संयुक्त टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन इसी दौरान तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पवन कुमार की बाजू और टांग में चोटें आईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत घायल कर्मचारी को जिला अस्पताल साम्बा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। वन्यजीव विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद तेंदुए को सुरक्षित पकड़ लिया गया और उसे जम्मू स्थित मांडा जू में छोड़ दिया गया है। अब क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here