Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Nov, 2026 12:46 PM

जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान परिवारजनों ने हादसे को लेकर रोष जताया और संबंधित प्रशासन से न्याय की मांग की।
कटड़ा/रियासी(अमित शर्मा): कटड़ा मार्ग पर सालडी भागा क्षेत्र में रविवार की शाम बस और कार के बीच दर्दनाक सड़क हादसा घट गया। इस हादसे में करुआ निवासी करीब 50 वर्षीय यशपाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय बंसी लाल की मौत हो गई। हादसे के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान परिवारजनों ने हादसे को लेकर रोष जताया और संबंधित प्रशासन से न्याय की मांग की। परिजनों का कहना था कि इस दुखद घटना के बाद परिवार को न्याय मिलना चाहिए तथा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
खबर भेजे जाने तक प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर मार्ग बंद करते हुए धरने पर बैठे हुए थे। जबकि प्रशासन द्वारा तहसीलदार कटरा के नेतृत्व में उनसे बात कर मामले को सुलझाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here