Mata Vaishno Devi की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी, मंदिर परिसर में ठंड बढ़ी
Edited By Neetu Bala, Updated: 23 Dec, 2024 06:16 PM

कटरा में त्रिकूट पर्वत और भैरव घाटी में भी हल्का हिमपात देखने को मिला है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु खासा आनंद ले रहे हैं।
कटड़ा: उत्तर भारत में मौसम के बदलते मिजाज के बीच तापमान में गिरावट आई है। जिसके चलते कटरा में त्रिकूट पर्वत और भैरव घाटी में भी हल्का हिमपात देखने को मिला है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालु खासा आनंद ले रहे हैं। हालांकि, वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में अभी तक बर्फबारी नहीं हुई है, लेकिन तापमान में कमी जरूर देखी जा रही है। यह मौसम बदलाव यात्रियों के लिए एक नई ताजगी लेकर आया है, और वे इस सर्द मौसम में मां भगवती के दर्शनों का विशेष आनंद ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें ः Jammu Kashmir News: मुख्यमंत्री Omar ने रद्द किए Jammu के सभी कार्यक्रम
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here