Jammu : राधा स्वामी डेरा ब्यास के नए उत्तराधिकारी ‘हजूर’ Jasdeep Singh Gill पहुंचे विजयपुर

Edited By Neetu Bala, Updated: 07 Apr, 2025 12:41 PM

rssb jasdeep singh gill reached vijaypur for the first time

उनके साथ पूर्व प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों भी थे। दोनों शुक्रवार को विजयपुर पहुंचे थे।

साम्बा  : डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के नए उत्तराधिकारी ‘हजूर’ जसदीप सिंह गिल पहली बार ठंडी खुई पहुंचे व सत्संग कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ पूर्व प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों भी थे। दोनों शुक्रवार को विजयपुर पहुंचे थे। ब्यास से बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों व जसदीप सिंह गिल हैलीकॉप्टर से यहां पहुंचे। दोनों के पहली बार एक साथ आने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार से उनके अनुयायियों के बाहर से जत्थे आना शुरू हो गए। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा आदि से लाखों की तादाद में संगत जुटी।
रविवार को आयोजित मुख्य सत्संग कार्यक्रम में 3 लाख से अधिक डेरा अनुयायियों ने भाग लिया व सत्संग सुना। बाबा गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों ने संगत को संबोधित किया व अन्य अध्यात्म का ज्ञान दिया। स्वामी जी की बानी से लिए गए शबदों की व्याख्या की गई तथा उपस्थित संगत को प्रेरित किया गया कि नाम शबद की कमाई के बिना मनुष्य अपने कर्मों से मुक्त नहीं हो सकता, चाहे लाख प्रयत्न क्यों न किए जाएं।

नए गुरु ‘हजूर’ जसदीप सिंह गिल भी उनके साथ मौजूद थे। समागम के चलते सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के अभूतपूर्व प्रबंध किए गए थे। डेरे के हजारों सेवादार भी पुलिस-प्रशासन के साथ सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन में सड़कों पर जुटे रहे।

उप-राज्यपाल से लेकर उप मुख्यमंत्री तक ने लगाई हाजिरी

राज्य के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा, उप मुख्यमंत्री सुरिन्द्र चौधरी, लोकसभा सांसद जुगल किशोर, कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, स्थानीय विधायक चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व मंत्री मंजीत सिंह, आई.जी.पी. भीमसेन टूटी, डी.आई.जी. शिव कुमार शर्मा सहित कई गण्यमान्य लोग व वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में पहुंचे व दोनों गुरुओं से औपचारिक भेंट के पश्चात सत्संग सुना। इससे पहले बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों व ‘हजूर’ जसदीप सिंह गिल ने ठंडी खुई आश्रम के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और औपचारिक परिचय के बाद निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।

हजूर जसदीप सिंह गिल के साथ बाबा गुरिन्द्र सिंह ढिल्लों ने आम जनता को दर्शन दिए व लोगों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए। आश्रम में बाहर से आए अनुयायियों के रहने व खाने-पीने का विशेष प्रबंध किया गया था। कई दिनों से दिन-रात लंगर चलाया जा रहा था और परिसर के अंदर कैंटीन भी शुरू की गई थी।

जसदीप गिल करीब 7 माह पूर्व ही बनाए गए हैं डेरे के नए उत्तराधिकारी

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को गत वर्ष ही अपना उत्तराधिकारी नामित किया था। कैंब्रिज से कैमिकल इंजीनियरिंग में पीएच.डी. और आई.आई.टी. दिल्ली के पूर्व छात्र जसदीप सिंह गिल ने 2 सितम्बर, 2024 को डेरे के नए संरक्षक और संत सत्गुरु के रूप में कार्यभार संभाला है। उनको बतौर गुरु नाम दीक्षा देने का भी अधिकार दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!