Edited By Neetu Bala, Updated: 31 Mar, 2025 12:18 PM

श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड निरंतर प्रयास कर रहा है।
कटड़ा ( अमित ) : चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में काफी उछाल देखने को मिला। पहले नवरात्र पर भी 47,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड निरंतर प्रयास कर रहा है।
पंजीकरण कक्ष से मिले आंकड़ों के अनुसार रविवार को सायं 8 बजे तक 47,000 श्रद्धालुओं ने यात्रा पंजीकरण आर.एफ.आई.डी. हासिल कर वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर लिया था। यात्रा पंजीकरण कक्ष को निर्धारित समय से 2 घंटे पहले बंद कर दिया गया। इससे पहले शनिवार को भी 47,000 के करीब श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया था।
भवन पर स्मार्ट लॉकर सुविधा उपलब्ध
श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए वैष्णो देवी भवन पर स्मार्ट लॉकर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। बहुत ही कम दरों पर आर.एफ.आई.डी. कार्ड की मदद से उपलब्ध होने वाले स्मार्ट लाकर वैष्णो देवी यात्रा हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के कीमती सामान के रखरखाव के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इन लॉकर को खोलने व बंद करने के लिए आर.एफ.आई.डी. यात्रा कार्ड काफी महत्वपूर्ण है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here