अली खामेनेई के निधन के बाद कश्मीर में तनाव, सभी जिलों में एहतियाती पाबंदियां लागू

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Mar, 2026 09:48 PM

kashmir on alert after ali khamenei s death restrictions imposed

प्रशासन ने यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया है।

श्रीनगर (मीर आफताब): कश्मीर घाटी के सभी जिलों में सोमवार से एहतियातन पाबंदियां लागू की जाएंगी। प्रशासन ने यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया है।

अधिकारियों के अनुसार, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद घाटी के कुछ हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन की सूचनाएं मिली थीं। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्णय लिया है।

सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हालात को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एहतियात के तौर पर पाबंदियां लगाने का निर्णय किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अवांछित घटना न हो।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोमवार को सभी जिलों में पाबंदियां लागू रहेंगी और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आगे के फैसले भी लिए जा सकते हैं। फिलहाल लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!