सोना-चांदी पर अब से नहीं लगेगी यह पाबंदी! जानें किसे होगा फायदा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 19 Feb, 2026 04:20 PM

this ban on gold and silver will no longer apply

सोना-चांदी के बाजार से जुड़ी एक अहम अपडेट निवेशकों के लिए आई है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: सोना-चांदी के बाजार से जुड़ी एक अहम अपडेट निवेशकों के लिए आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) ने सोने और चांदी के फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स पर लगाया गया अतिरिक्त मार्जिन हटा दिया है। यह फैसला 19 फरवरी से लागू हो गया है, जिससे ट्रेडिंग पहले के मुकाबले आसान और कम खर्चीली होने की उम्मीद है।

नए नियमों के अनुसार अब सोने पर 3% और चांदी पर 7% का अतिरिक्त मार्जिन पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। पहले ट्रेडर्स को पोजीशन लेने के लिए ज्यादा पैसा ब्लॉक करना पड़ता था, लेकिन अब कम पूंजी में भी ज्यादा लॉट खरीदना-बेचना संभव होगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा छोटे और रिटेल निवेशकों को मिल सकता है।

दरअसल, फरवरी की शुरुआत में कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के कारण जोखिम कम करने के लिए MCX क्लियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MCXCCL) ने 5 और 6 फरवरी को चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त मार्जिन लगाया था। अब बाजार में अस्थिरता कुछ घटने पर यह कदम वापस ले लिया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि मार्जिन कम होने से ट्रेडिंग वॉल्यूम और ओपन इंटरेस्ट बढ़ सकता है, क्योंकि ज्यादा निवेशक बाजार में आएंगे। हालांकि कम मार्जिन का मतलब ज्यादा लीवरेज भी है, यानी मुनाफे के साथ जोखिम भी बढ़ सकता है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

ध्यान रहे, मार्जिन हटने से सीधे कीमतें तय नहीं होतीं, लेकिन ट्रेडिंग बढ़ने से सोना-चांदी को सपोर्ट मिल सकता है। इनकी असली दिशा अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी ब्याज दरों के फैसलों पर ही निर्भर रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!