Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Feb, 2026 02:49 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस और 42 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की संयुक्त टीम ने पुलवामा जिले के कमला जंगल में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया।
पुलवामा (मीर आफताब): जम्मू-कश्मीर पुलिस और 42 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की संयुक्त टीम ने पुलवामा जिले के कमला जंगल में घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक अस्थायी ठिकाने का पता चला और वहां से कई सामान बरामद हुए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह ऑपरेशन त्राल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हरदुमीर में स्थित 42 RR कैंप से लगभग तीन किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कमला जंगल में किया गया। सर्च के दौरान टीम को खाने का सामान, जलाने की लकड़ी, खाना पकाने के बर्तन, 15 लीटर पानी का कैन, पानी की बोतलें, दवाइयां, सीरिंज और टॉर्च की बैटरी मिली।

इसके अलावा, तिरपाल शीट और लकड़ी के डंडों से बना एक अस्थायी ठिकाना भी बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि अब आगे की जांच की जा रही है कि यह सामान जंगल में किन हालात में रखा गया था और इसका इस्तेमाल किसके द्वारा किया जा रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here