Edited By VANSH Sharma, Updated: 20 Feb, 2026 06:08 PM

सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया लंबित रहने तक प्रभावी रहेगी।
श्रीनगर (मीर आफताब): जम्मू और कश्मीर सरकार ने बांदीपुरा के चीफ एजुकेशन ऑफिसर (सीईओ) बलबीर कुमार को उनके कथित व्यवहार की जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया है।
स्कूल एजुकेशन विभाग द्वारा 20 फरवरी 2026 को जारी सरकारी आदेश संख्या 79-JK (Edu) के अनुसार, बलबीर कुमार को जम्मू और कश्मीर सिविल सर्विसेज (क्लासिफिकेशन, कंट्रोल एंड अपील) रूल्स, 1956 के नियम 31 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि जांच पूरी होने तक संबंधित अधिकारी सस्पेंशन अवधि के दौरान डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन, कश्मीर के कार्यालय से अटैच रहेंगे। सरकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया लंबित रहने तक प्रभावी रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here