Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Apr, 2026 03:45 PM

इन हादसों से गाड़ी में बैठे यात्री या तो घायल हो जाते हैं या वह अपनी जान गंवा बैठते हैं।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्रीय शासित प्रदेश के जिला उधमपुर के रामनगर में कल जिस तरह से बस हादसा हुआ उसके बाद अब जम्मू में भी ट्रैफिक पुलिस चौकस हो गई है। इसी के चलते आज ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू के डोगरा चौक में एक स्पेशल नाका लगाया जिसमें मेटाडोरों को रोका गया क्योंकि मेटाडोर वालों ने अपने मेटाडोर के फ्रंट शीशे पर फिल्में लगाई हुई हैं, खिलौने लटकाए हुए हैं टॉयज सामने रखे हुए हैं पर्दे लगाए हुए हैं। इस सबके कारण ड्राइवर की देखने की विजिबिलिटी जो है वह शीशे में कम हो जाती है और गाड़ी हादसे का शिकार हो जाती है।
इन हादसों से गाड़ी में बैठे यात्री या तो घायल हो जाते हैं या वह अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसी को देखते हुए आज जम्मू ट्रैफिक पुलिस के डी.एस.पी. ने मौके पर अपने सभी साथियों के साथ मिलकर गाड़ी में से प्रेशर होरन स्टीरियो और जिन्होंने गाड़ी के शीशे पर फिल्में या खिलौने रखे थे या पर्दे लगाए हुए थे उन्हें उतारा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here