Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 May, 2026 04:22 PM

जानकारी के अनुसार अब ऐसा ही एक मामला जम्मू के बस स्टैंड से सामने आया है।
जम्मू(तनवीर सिंह): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में आखिर हो क्या रहा है। आए दिन चोरी, लूट की खबरें तो आम हो ही गई हैं वहीं दिनदहाड़े हमला करने की खबरों में इजाफा देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार अब ऐसा ही एक मामला जम्मू के बस स्टैंड से सामने आया है। बस स्टैंड स्थित एक बारबर शॉप में गत रात तेजधार हथियार (टोक) चलने की सूचना मिली है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 युवक बारबर शॉप पर आए और वहां पर एक युवक पर उन्होंने टोक के साथ हमला कर दिया। इसके बाद दुकान और आसपास दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जम्मू-कश्मीर पुलिस बस स्टैंड के SHO अपनी टीम के साथ पहुंचे हुए हैं।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन कारणों के चलते यह हथियार चले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने टोक भी बरामद कर लिए गए हैं और दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उन टू व्हीलर वाहनों को भी जब्त कर लिया है जो इस वारदात में इस्तेमाल हुए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here