Edited By VANSH Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 03:48 PM

जम्मू में विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को दिए गए बयान को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ।
जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू में विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को दिए गए बयान को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। विक्रम रंधावा ने शुक्रवार को सदन में कहा था कि 90 प्रतिशत जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (JDA) की जमीन कश्मीरियों के कब्जे में है। इसी बयान को लेकर कश्मीर के विधायकों ने कड़ा विरोध जताया।
प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद कश्मीर के विधायकों ने सदन में रंधावा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। “चोर मचाए शोर” के नारे लगाए गए और पोस्टर भी दिखाए गए। इस दौरान माहौल इतना गरमा गया कि कश्मीरी विधायक रंधावा की सीट तक पहुंचने की कोशिश करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख मार्शलों को बीच में आना पड़ा और उन्होंने विधायकों को रंधावा तक पहुंचने से रोक दिया।
सदन में काफी देर तक शोर-शराबा और तीखी बहस होती रही। इस मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने भी अलग-अलग बयान दिए।
देखें Video.
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here