J&K : इस इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर लोगों में मची भगदड़

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 10 Jul, 2024 08:13 PM

j k huge fire breaks out in haldiram s warehouse

देश की नामी कंपनी हल्दीराम के गोदाम में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। हल्दीराम के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग में

कठुआ (लोकेश) : देश की नामी कंपनी हल्दीराम के गोदाम में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। हल्दीराम के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग में हड़कंप मच गया। 

जानकारी के मुताबिक चड़वाल के सहसवां इलाके में हल्दीराम के गोदाम में आग लगी। दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। तब तक गोदाम में आग काफी फैल चुकी थी। आग की लपटें और धुआं गोदाम में पड़े टीन शेड के ऊपर से निकल रहा था। दमकल कर्मियों ने तुरंत सभी अग्निशमन केन्द्रों को अलर्ट कर मौके पर एक दमकल गाड़ियां मंगा लीं। वहीं गोदाम के मालिक विजय कुमार ने बताया कि लोगों ने उन्हें सूचना की गोदाम से धुंआ निकल रहा है। मैं तुरंत जाकर दुकान का शटर खोलने की कोशिश की तो मुझे शटर से करंट लगा, जिसके बाद मैंने सर्विस लाइन को काट और शटर खोला तो आगे सामान को आग लग गई थी। जिसमे गोदाम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर रखा हो गया। गोदाम में स्क्रैप में काफी मात्रा में प्लास्टिक और गत्ते की पैकिंग वाला सामान भी था। इस वजह से आग ने थोड़ी देर में ही विकराल रूप ले लिया था। वही दमकाल  कर्मियों ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!