अखनूर में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने दबोचा आरोपी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 22 Mar, 2026 05:16 PM

illegal liquor smuggling racket busted in akhnoor police apprehend accused

अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ज्यौडिया इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है।

अखनूर (किशोर): अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने ज्यौडिया इलाके में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार, ज्यौडिया पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र चिब के नेतृत्व में पुलिस टीम चक भगवान चौक की ओर नियमित गश्त पर थी।

इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को काला बैग लेकर जाते हुए देखा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस टीम ने तुरंत उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और बैग की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बैग से 50 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी केडियाल, ज्यौडिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध परमिट या लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिससे स्पष्ट है कि वह अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा था। इस संबंध में अखनूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!