Edited By Sunita sarangal, Updated: 02 Jul, 2026 11:31 AM

यूनिवर्सिटी ने कहा कि बहुत से स्टूडेंट्स किसी कारण से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, इसलिए उन्हें बिना लेट फीस के मौका देने के लिए तारीख बढ़ाई गई है।
जम्मू(रोशनी): इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई 2026 सैशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जून से बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है।
यूनिवर्सिटी ने कहा कि बहुत से स्टूडेंट्स किसी कारण से समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, इसलिए उन्हें बिना लेट फीस के मौका देने के लिए तारीख बढ़ाई गई है। अब सभी ओ.डी.एल. और ऑनलाइन कोर्स के स्टूडैंट्स अगले सैमेस्टर या साल के लिए आराम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना जरूरी है, क्योंकि यूनिवर्सिटी उसी पर कन्फर्मेशन और जरूरी अपडेट भेजेगी। अगर सिस्टम एरर आए या प्रोफाइल अपडेट न हो तो स्टूडैंट्स तुरंत जम्मू रीजनल सेंटर को मेल कर सकते हैं।
यूनिवर्सिटी ने सख्त हिदायत दी है कि स्टूडैंट्स सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट और रीजनल पर ही भरोसा करें और किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट या एजेंट के झांसे में न आएं। सीनियर रीजनल डायरेक्टर डॉ. मोहन शर्मा ने कहा कि फॉर्म में अपना ही मोबाइल नंबर और ईमेल डालें ताकि साइबर फ्रॉड से बचा जा सके। साथ ही जुलाई 2026 सेशन में नए एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए भी आखिरी तारीख 15 जुलाई 2026 तय की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here