Breaking News: ऐतिहासिक Road पर भारी भूस्खलन, बड़े-बड़े पत्थरों ने बंद की आवाजाई
Edited By Neetu Bala, Updated: 04 Apr, 2024 07:10 PM

खोले जाने का इंतजार कर रही मुगल रोड वीरवार को भारी भूस्खलन के बाद फिर से बाधित हो गई।
पुंछ ( धनुज शर्मा ) : बीते दिनों ऐतिहासिक मुगल रोड से हटाई गई बर्फ के बाद यातायात हेतु खोले जाने का इंतजार कर रही मुगल रोड वीरवार को भारी भूस्खलन के बाद फिर से बाधित हो गई। वहीं मुगल रोड बाधित होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मैकेनिकल शाखा के कर्मचारी ए.ई.ई. मोहम्मद तारिक खान की अध्यक्षता में भारी मशीनरी के साथ मार्ग को खोलने के लिए पहुंच गए और युद्धस्तर पर मार्ग खोलने का काम शुरू किया गया।
ये भी पढ़ेंः- Breaking News: पहली कक्षा में दाखिले के लिए मिली आयु छूट, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह ऐतिहासिक मुगल रोड पर पड़ते पोशाना क्षेत्र में आचानक ऊपर के पहाड़ से बड़ी-बड़ी चट्टानें खिसक कर सड़क पर आ गिरी जिस कारण सड़क का लगभग 200 मीटर का हिस्सा पूरी तरह मलबे के नीचे दब गया। वहीं मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही युद्ध स्तर पर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। गौरतलब है कि मुगल रोड से पूरी तरह बर्फ हटाने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी कर मार्ग को यातायात हेतु रिकॉर्ड समय में बहाल करने के लिए कार्य अंतिम चरण में थे, परंतु भूस्खलन के बाद मार्ग बाधित होने के कारण विभागीय दस्ते को फिर से मशक्कत करनी पड़ रही है।
Related Story

Bandipora की सड़कों पर जिंदगी हुई जाम! स्थानीय लोगों की बड़ी मुश्किलें, अपील !

Breaking : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ड्रग तस्कर के घर चलाया पीला पंजा

1947 से पहले के रास्ते को सेना ने किया बंद, गुस्से में सड़कों पर उतरे लोग

NH-44 ट्रैफिक अपडेट: सिंगल लेन और भूस्खलन के खतरे ने रोकी रफ्तार, यात्रियों के लिए बड़ी एडवाइजरी

Breaking: जम्मू के बनतालाब में पुल गिरने से अफरा-तफरी, मलबे में दबे मजदूर

Breaking: श्रीनगर एयरपोर्ट पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, सैटेलाइट ट्रैकर मिलने से मचा हड़कंप

Jammu Kashmir Breaking : जेल में बंद सांसद राशिद को मिली जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Rajouri में भीषण सड़क हादसा, सवारियों से भरा टैम्पो पलटा, मची चीख-पुकार!

Jammu में 6 मई तक बंद रहेगा मुख्य सड़क मार्ग, जिला मजिस्ट्रेट ने दिए Orders

Rajbagh में भीषण सड़क हादसा, टक्कर में कंटेनर चालक गंभीर, पुलिस जांच में जुटी