Heavy Rain Alert के बीच RS Pura प्रशासन सतर्क, नदी किनारे रहने वालों को चेतावनी

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jul, 2026 04:12 PM

rs pura heavy rain alert

गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा 21 से 24 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

आर.एस. पुरा(मुकेश): जम्मू-कश्मीर में 21 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आर.एस. पुरा प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी के तहत मंगलवार को पुलिस प्रशासन द्वारा बलोल नाला सहित अन्य नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास जाने से बचें तथा मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा 21 से 24 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!