Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Jul, 2026 04:08 PM

अधिकारियों ने कहा कि मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : खराब मौसम भी भक्तों का उत्साह कम नहीं कर पाया। रविवार को सालाना अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी रही और 27,454 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए, जिससे कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 2,54,510 हो गई।
पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों पर रुक-रुक कर बारिश और बदलते मौसम के बावजूद यात्रा बिना किसी रुकावट के जारी रही। हज़ारों भक्त अटूट आस्था के साथ पवित्र गुफा मंदिर की ओर बढ़े।
तीर्थयात्रियों ने कहा कि जब आस्था हो तो मौसम मायने नहीं रखता। उन्होंने कहा कि वे यहां श्रद्धा के साथ आए हैं और बारिश व मुश्किल हालात के बावजूद उनका उत्साह कम नहीं हुआ है। यात्रा को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए हम प्रशासन के आभारी हैं।
अधिकारियों ने कहा कि मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here