जम्मू में ड्रग्स-आर्म्स गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने किए कई खुलासे

Edited By VANSH Sharma, Updated: 03 Mar, 2026 08:26 PM

drugs arms gang busted in jammu police make several revelations

जम्मू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

जम्मू (तनवीर सिंह): जम्मू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मीरां साहिब की टीम ने कुख्यात अपराधी-सह-ड्रग तस्कर दिलबाग सिंह और उसके साथियों के खुलासे पर इंद्रा नगर क्षेत्र से 256 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 34/2026 के तहत की गई, जो बीएनएस, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में दर्ज है। इस मामले में पहले ही दिलबाग सिंह निवासी मलिकपुर, मीरां साहिब सहित उसके तीन साथियों नमन कुमार निवासी नौग्रां (बिश्नाह), संदीप शर्मा और सनी शर्मा निवासी इंद्रा नगर को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि 27 फरवरी 2026 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश नशे की तस्करी में शामिल हैं। इसके बाद थाना मीरां साहिब के एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिंग रोड, मीरां साहिब पर नाका लगाया।

PunjabKesari

इस दौरान एक स्विफ्ट कार (नंबर PB46AL-0415) को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपियों ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार का टायर फोड़कर उसे रोक लिया और चारों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 40 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ और एक पिस्तौल जिंदा कारतूस सहित बरामद हुई। कार को भी जब्त कर लिया गया।

अब आरोपियों की निशानदेही पर इंद्रा नगर से 256 ग्राम और हेरोइन बरामद की गई है। इस प्रकार कुल 296 ग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, जिंदा कारतूस और एक स्विफ्ट कार जब्त की जा चुकी है।

पुलिस के मुताबिक दिलबाग सिंह एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ जम्मू जिले के विभिन्न थानों में कई एफआईआर दर्ज हैं। वह पहले भी एनडीपीएस मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत वारंट भी जारी किया गया था। उसके साथी संदीप और सनी शर्मा का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

यह पूरी कार्रवाई एसएचओ इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह की अगुवाई में एसडीपीओ आरएस पुरा और एसपी हेडक्वार्टर, जम्मू की निगरानी में की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। जम्मू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!