जम्मू पुलिस का ड्रग तस्करों पर शिकंजा, हेरोइन समेत 2 गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma, Updated: 17 Feb, 2026 10:24 PM

jammu police raids drug smugglers arrests 2 with heroin

ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक और सफलता मिली है।

जम्मू (तनवीर सिंह): ड्रग्स तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को एक और सफलता मिली है। साउथ ज़ोन की टीम ने गंग्याल इंडस्ट्रियल एरिया में पेट्रोलिंग के दौरान हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी जम्मू के निर्देशन, एसपी साउथ के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ की निगरानी में की गई।

पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे गंग्याल थाना पुलिस की टीम पेट्रोलिंग पर थी। टीम का नेतृत्व पीएसआई अत्ता-उर-रहमान और पीएसआई अरुण शर्मा कर रहे थे। उनके साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पेट्रोलिंग के दौरान शक के आधार पर दो युवकों को रोका गया। पूछताछ में उनकी पहचान इस प्रकार हुई:

  • जसविंदर सिंह उर्फ काका, पुत्र बलवंत सिंह, निवासी डिगियाना कैंप, जम्मू
  • नितिन कुमार उर्फ नितिन, पुत्र सतनाम कुमार, निवासी बमियाल, जिला पठानकोट (पंजाब)

तलाशी लेने पर जसविंदर सिंह के पास से करीब 14–15 ग्राम हेरोइन और एक डिजिटल वजन मशीन बरामद हुई, जबकि नितिन कुमार के पास से लगभग 6–7 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जैसा पदार्थ मिला। इस मामले में पुलिस स्टेशन गंग्याल में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29/27A के तहत एफआईआर नंबर 22/2026 दर्ज की गई है।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच पीएसआई अरुण शर्मा को सौंपी गई है, ताकि इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। जम्मू पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्रग्स तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि इस बुराई को खत्म किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!