उप राज्यपाल Manoj Sinha ने माता वैष्णो देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य में शांति के लिए मांगी दुआ

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Sep, 2024 05:48 PM

deputy governor manoj sinha offered prayers at mata vaishno devi temple

सिन्हा ने माता वैष्णो देवी की पूजा की और राज्य के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को रियासी जिले के कटरा शहर की त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिन्हा ने माता वैष्णो देवी की पूजा की और राज्य के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और प्रगति की कामना की व सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी। 

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः  Breaking News: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, ऑपरेशन जारी

आपको बता दें कि माता वैष्णो देवी का मंदिर 5200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और कटरा से 12 किमी की पैदल यात्रा के बाद पहुंचा जा सकता है। भक्त यहां माता की तीन पिंडियों के रूप में दर्शन करते हैं, जिन्हें माता महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के रूप में पूजा जाता है। माता वैष्णो देवी को देवी दुर्गा का अवतार माना जाता है और हर साल लाखों भक्त उनके दर्शन के लिए आते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!