Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Sep, 2026 03:21 PM

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और मंत्री सकीना इट्टू तथा एन.सी. सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए।
राजौरी(अमित): आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स का अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से तत्काल नियमितीकरण नीति (Regularisation Policy) तैयार करने और उनके मासिक वेतन/मानदेय को 5,000 से बढ़ाकर 20,000 करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और मंत्री सकीना इट्टू तथा एन.सी. सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर अभी तक उचित ध्यान नहीं दिया गया है। आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने सरकार से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here