Edited By Sunita sarangal, Updated: 15 Jun, 2026 02:31 PM

उक्त ड्रोन को देखते ही उन्होंने तुरंत बारामूला पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी।
बारामूला(दिनेश ठाकुर): बारामूला के ख्वाजा बाग से एक ड्रोन कैमरा मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ड्रोन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार रात के समय बिलाल अहमद अहंगर उर्फ बिलाल स्पोर्ट्स, पुत्र स्वर्गीय अली मोहम्मद अहंगर निवासी सिंहबाग, ख्वाजा बाग के घर की छत पर एक ड्रोन कैमरा गिरा पाया गया। उक्त ड्रोन को देखते ही उन्होंने तुरंत बारामूला पुलिस स्टेशन को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे बारामूला के SHO पहुंचे ने जगह का मुआयना किया। वहीं आगे की जांच व ज़रूरी कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद ड्रोन कैमरे को पुलिस कस्टडी में ले लिया। पुलिस द्वारा आगे की जांच शुरू कर दी गई है और उक्त कैमरा कहां से आया इसका पता लगाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here