Edited By Sunita sarangal, Updated: 13 Jun, 2026 10:23 AM

वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला में आज सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जो अभी तक जारी है। इस समय इलाके में गर्मी का मौसम चल रहा है, क्योंकि जून, जुलाई और अगस्त आमतौर पर गर्मी के महीने माने जाते हैं। ऐसे में हो रही बारिश ने आम लोगों को काफी राहत पहुंचाई है और लोगों ने इसे राहत की सांस के रूप में महसूस किया है।
वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ घंटों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं 17 जून तक मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश को अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके अलावा विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान को लेकर भी चेतावनी दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here