100 की रफ्तार, खिड़कियों से लटके यात्री, Jammu-Kathua रूट की डराने वाली तस्वीर

Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Jun, 2026 11:45 AM

bad condition of jammu kathua route buses

इन सुपरफ़ास्ट बसों में कई तो सड़कों पर दौड़ने के लिए फिट भी नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके रोज हजारों यात्रियों की जिंदगी को दांव पर लगाया जाता है।

कठुआ(महाजन): जम्मू-कठुआ रूट पर सुपरफास्ट बसें मानों मौत बन कर दौड़ रही हैं और प्रशासन व ट्रैफिक विभाग मूक दर्शक बन कर देख रहा है। इसके चलते आए दिन न केवल सड़क हादसे होते हैं बल्कि कई लोग अकाल ही काल का ग्रास बन गए हैं।

PunjabKesari, Bad Condition of Jammu-Kathua Route Buses

इन सुपरफ़ास्ट बसों में कई तो सड़कों पर दौड़ने के लिए फिट भी नहीं हैं लेकिन बावजूद इसके रोज हजारों यात्रियों की जिंदगी को दांव पर लगाया जाता है। राजमार्ग तथा शहर के बीचों-बीच दौड़ लगाते हुए तथा एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में कई दफा एक्सीडेंट को न्यौता दे दिया जाता है।

PunjabKesari, Bad Condition of Jammu-Kathua Route Buses

गत दिन भी जब कठुआ से बस नम्बर (जे.के.-19, 1431) ने अपना सफर शुरू किया तो ए.बी.एस. में एक-दो सवारियां ही थी, लेकिन बरनोटी तक पहुंचते-पहुंचते जितनी सवारियां बैठी थीं, उससे ज्यादा सवारियां बस में खड़ी थीं। इसके अलावा बस के केबिन में भी पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बावजूद इसके बस कंडक्टर ने हर अड्डे पर बस रोककर और ज्यादा सवारियां चढ़ाने से बिल्कुल भी परहेज नहीं किया, यहां तक कि 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागती हुई बस की खुली खिड़की पर भी यात्री टंगे हुए थे।

PunjabKesari, Bad Condition of Jammu-Kathua Route Buses

कब तक बस ऑप्रेटर यात्रियों की सुरक्षा से करते रहेंगे खिलवाड़

जब इस बस के नम्बर की फोटो खिंची गई तो देखने को मिला कि यह बस पहले से दुर्घटनाग्रस्त थी और इसका फ्रंट बम्पर रस्सी से किसी तरह बांध कर रुकाया गया था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर कब तक बस ऑप्रेटर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे तथा पहले से दुर्घटनाग्रस्त बसें मौत बनकर सड़कों पर अनुमति से अधिक सवारियां भर कर भागती रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!