जम्मू-कश्मीर में यातायात को लेकर नई एडवाइजरी जारी, NH-44 पर दिन में सफर की सलाह

Edited By Subhash Kapoor, Updated: 08 Sep, 2026 12:33 AM

new traffic advisory issued for jammu  kashmir

जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने खराब मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए 8 सितंबर 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर कई जगहों पर यातायात बेहद धीमा...

जम्मू/श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने खराब मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए 8 सितंबर 2026 के लिए ट्रैफिक प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार पिछले 24 घंटों में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर कई जगहों पर यातायात बेहद धीमा रहा।

NH-44 पर इन जगहों पर धीमा रहा ट्रैफिक

6 सितंबर शाम 4 बजे से 7 सितंबर शाम 4 बजे तक दवाल, उधमपुर में करीब 30-40 मीटर के सिंगल लेन हिस्से और मरोग से किश्तवारी पाथर के बीच सड़क संकरी होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा दिगडोल और बनिहाल के बीच तीन वाहनों के खराब होने से भी यातायात की रफ्तार धीमी रही।

ट्रैफिक पुलिस ने मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले TCU जम्मू, रामबन या श्रीनगर से सड़क की स्थिति की पुष्टि जरूर करें।

रात में NH-44 पर सफर से बचें

यात्रियों और LMV चालकों को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दिन के समय यात्रा करने की सलाह दी गई है। रामबन और बनिहाल के बीच शूटिंग स्टोन, भूस्खलन और निर्माण कार्य के चलते रात के सफर से बचने को कहा गया है।

तेल-गैस टैंकरों के लिए विशेष नियम

दिगडोल-खूनी नाला क्षेत्र में NHAI के चौड़ीकरण कार्य के कारण कश्मीर जाने वाले तेल और गैस टैंकरों की दिन के समय आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक इस हिस्से में टैंकरों की आवाजाही पर रोक रहेगी। अप-टैंकरों को चेनानी से आगे शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक जाने की अनुमति होगी। टैंकर संचालकों को इसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

वाहन चालकों के लिए जरूरी निर्देश
ओवरलोडिंग से बचें।
वाहन में पर्याप्त ईंधन रखें।
यात्रा से पहले वाहन की फिटनेस जांच लें।
रामबन-बनिहाल के बीच अनावश्यक रुकने से बचें।
भूस्खलन और शूटिंग स्टोन वाले क्षेत्रों के पास विशेष सावधानी बरतें।
हाईवे पर लेन अनुशासन का पालन करें और गलत लेन में वाहन न चलाएं।
8 सितंबर को NH-44 पर दोनों तरफ से चलेंगे वाहन

मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने पर NH-44 पर जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू दोनों दिशाओं में LMV, यात्री वाहन, निजी कार और HMV गुड्स कैरियर को चलने की अनुमति होगी। सुरक्षा बलों के वाहनों को भी सड़क की स्थिति की पुष्टि के बाद दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग NH-244

अच्छे मौसम और सड़क की स्थिति में, NHIDCL से हरी झंडी मिलने के बाद LMV और निजी कारों को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी।

पराना से अनंतनाग: सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
डक्सुम से किश्तवाड़: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

SSG रोड पर भी समय तय

श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी रोड पर मौसम और सड़क की स्थिति ठीक रहने पर LMV को दोनों दिशाओं में चलने की अनुमति होगी। वाहनों को संबंधित सड़क रखरखाव एजेंसियों से हरी झंडी मिलने के बाद चलाया जाएगा। HMV को सोनमर्ग से कारगिल की ओर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलने की अनुमति होगी। शाम 5 बजे के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। फिसलन भरी सड़क को देखते हुए मोटर चालकों को एंटी-स्किड चेन साथ रखने और इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

मुगल रोड पर भी दोनों तरफ से आवाजाही

मौसम और सड़क की स्थिति अनुकूल रहने तथा GREF से मंजूरी मिलने के बाद मुगल रोड (NH-701A) पर LMV और उसके बाद अधिकतम 10 टायर वाले HMV दोनों दिशाओं में चल सकेंगे।

चांदिमढ़ (बफलियाज) से शोपियां: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
हेरपोरा (शोपियां) से पुंछ: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

कट-ऑफ टाइम के बाद किसी वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना सड़क की ताजा स्थिति की पुष्टि किए यात्रा न करें और हाईवे पर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!