Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Mar, 2026 11:50 AM

ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
जम्मू ( तनवीर ) : ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रनों पर ही ढेर हो गई। इस शानदार जीत के बाद जम्मू शहर में देशभक्ति की लहर दौड़ गई और लोगों ने खुशी से जश्न मनाया।
इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में पूरा इलाका "वंदे मातरम" के जोरदार नारों से गूंज उठा। शहर के बाजार क्षेत्रों में ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ पटाखे फोड़े गए, जहां "भारत माता की जय" और "हर हर महादेव" के जयकारे लगातार गूंजते रहे। स्थानीय निवासियों ने टीम इंडिया के अदम्य साहस, शानदार प्रदर्शन और विश्व मंच पर भारत का परचम लहराने की जमकर सराहना की। पूरा जम्मू शहर इस जीत की खुशी में डूबा नजर आया, जो न केवल क्रिकेट की जीत थी, बल्कि देश की एकजुटता और गौरव का प्रतीक बन गई। लोग एक-दूसरे को बधाई देते हुए कह रहे थे कि भारत यूं ही विश्व क्रिकेट में नई-नई विजय गाथाएं लिखता रहेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here