कैंसर से जंग हार गए बुआ दत्ता, लंबे समय से लड़ रहे थे जिंदगी की लड़ाई

Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 May, 2026 10:26 AM

cancer patient bua datta died in rs pura

गौरतलब है कि “पंजाब केसरी टीवी” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा कुछ समय पहले एक स्टोरी प्रकाशित की गई थी

आर.एस.पुरा(मुकेश): कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के साथ लंबे समय से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे गांव गंडा मीरा साहिब निवासी बुआ दत्ता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि “पंजाब केसरी टीवी” सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा कुछ समय पहले एक स्टोरी प्रकाशित की गई थी, जिसमें बुआ दत्ता की गंभीर बीमारी और परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी साझा की गई थी। परिवार की ओर से लोगों से इस कठिन समय में आर्थिक सहायता की अपील भी की गई थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार बुआ दत्ता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका उपचार चल रहा था, लेकिन आखिरकार वह जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!