खास खबर :  Jammu में High Alert! तवी बैराज के सभी गेट खोले गए

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jul, 2026 07:00 PM

high alert in jammu all gates of the tawi barrage have been opened

जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में 24 घंटे के भीतर 150 से 200 मिमी तक बारिश हो सकती है।

जम्मू ( रोशनी ) :  भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जम्मू-कश्मीर में 20 से 23 जुलाई 2026 तक भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जम्मू नगर निगम ने सार्वजनिक परामर्श जारी किया है। निगम ने लोगों से नदी और तवी बैराज के पास न जाने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में 24 घंटे के भीतर 150 से 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। अत्यधिक बारिश के कारण तवी नदी और बैराज में जलस्तर बढ़ने की आशंका है।

PunjabKesari

इसी को देखते हुए तवी बैराज की सुरक्षा और ऊपरी व निचले इलाकों में बाढ़ के पानी की सुरक्षित निकासी के लिए आज तवी बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कदम बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए उठाया गया है।

जम्मू नगर निगम ने आम जनता के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस अवधि के दौरान बैराज या नदी के पास न जाएं और पूरी सावधानी बरतें। अचानक पानी का बहाव तेज हो सकता है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। प्रशासन ने कहा कि यह परामर्श केवल आम जनता की जानकारी और सुरक्षा के लिए जारी किया गया है। नागरिकों से अनुरोध है कि मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!