बस में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, इस समय सड़कों पर नहीं दौड़ेंगी Buses

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2024 03:55 PM

buses will stop in jammu from 10pm to 5am

कई कारणों के कारण उक्त फैसला लिया गया है।

जम्मू-कश्मीर: बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब जम्मू में रात के समय बसें नहीं चलेंगी। पिछले कुछ समय से बस हादसे होना, आतंकियों का बसों पर हमला करना आदि घटनाओं के चलते प्रशासन ने उक्त फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें :  NH पर 2 शैल मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

जानकारी के अनुसार जम्मू से किश्तवाड़, डोडा, पुंछ, राजौरी, रामबन और श्रीनगर के लिए रात 10 बजे के बाद कोई बस नहीं चलेगी। प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक उक्त जिलों के लिए जम्मू से बसें नहीं चलेंगी। कई कारणों के कारण उक्त फैसला लिया गया है। बस ड्राइवरों का ज्यादा सवारियां भरना, रात के समय में तेजी से गाड़ी चलाना आदि कारणों के चलते प्रशासन ने रात में बसों का चलना बंद कर दिया है। प्रशासन के इस फैसले से हादसे कम होंगे या नहीं इसका तो पता नहीं लेकिन लोगों को कई परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!