NH पर 2 शैल मिलने से मचा हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

Edited By Sunita sarangal, Updated: 09 Jul, 2024 03:21 PM

mortar shell at jammu national highway

अब यह जांच का विषय है कि यह दोनों शैल आए कहां से।

जम्मू(रविंदर): जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर बम मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे पर 2 शैल बरामद किए गए हैं। इन दिनों अमरनाथ यात्रा चल रही है। ऐसे में कठुआ में आतंकी हमला होना और हाईवे पर शैल मिलने से हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, ऐसा रहेगा मौसम का हाल

जानकारी के अनुसार पुराने जंग लगे शैल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। इसके तुरंत बाद सेना के बंब निरोधक दस्ते ने इन दोनों को निष्क्रिय कर दिया। बता दें कि जम्मू के बन टोल प्लाजा के नजदीक सेल्फी प्वाइंट के पास उक्त शैल मिले और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। अब यह जांच का विषय है कि यह दोनों शैल आए कहां से। फिलहाल पुलिस और सेना मिल कर इसकी जांच करने में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!