J&K: ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत, इस Flyover पर यातायात शुरू

Edited By VANSH Sharma, Updated: 02 Dec, 2025 08:57 PM

big relief from traffic jam traffic starts on this flyover

लोगों की परेशानियों को देखते हुए फ्लाईओवर को तुरंत खोलने का फैसला लिया गया।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर सरकार ने मंगलवार को संतनगर फ्लाईओवर आम जनता के लिए खोल दिया है। यह कदम मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के तत्काल निर्देशों के बाद उठाया गया। सड़क एवं भवन (R&B) विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगातार जाम लगने और लोगों की परेशानियों को देखते हुए फ्लाईओवर को तुरंत खोलने का फैसला लिया गया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने लोगों की रोज़ाना हो रही दिक्कतों को देखते हुए फ्लाईओवर को तुरंत खोलने के निर्देश दिए। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि अब संतनगर इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या में बड़ी कमी आएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!