Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Mar, 2026 11:43 AM

NIA ने पिछले साल अप्रैल में आरोपियों अब्दुल अजीज और मुनव्वर हुसैन के साथ उनके पाकिस्तानी हैंडलर नजीर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट पहले ही फाइल कर दी थी।
पुंछ ( धनुज ) : आतंकी साजिश से जुड़े एक मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कई स्थानों पर छापेमारी की। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया कि ये छापेमारी मोहल्ला खोरीनार और हरि-सूरनकोट में एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई, जिसमें 2024 में बॉर्डर जिले में दो लोगों से एक पिस्टल और दो ग्रेनेड समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था।
NIA ने पिछले साल अप्रैल में आरोपियों अब्दुल अजीज और मुनव्वर हुसैन के साथ उनके पाकिस्तानी हैंडलर नजीर हुसैन के खिलाफ चार्जशीट पहले ही फाइल कर दी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here