Firing के बाद J&K में बढ़ी हलचल, डॉ. फारूक अब्दुल्ला के घर पहुंचे कॉन्ग्रेस के दिग्गज नेता, पढ़ें...

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Mar, 2026 07:01 PM

after the firing there was a stir in j k

शर्मा ने कहा कि आरोपी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहने जैसी घटना पर भी सवाल उठाए।

जम्मू  ( तनवीर )  :  कल जम्मू में एक विवाह समारोह में डॉ. फारुख अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग के बाद जम्मू-कश्मीर में हलचल बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला से कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उनके निवास स्थान पर मुलाकात करने पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रविंद्र शर्मा, रमन भल्ला और मूलाराम सहित अन्य नेता शामिल थे। मुलाकात के दौरान मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता रविंद्र शर्मा ने हाल ही में डॉ. फारूक अब्दुल्ला के एक कार्यक्रम में हुई सुरक्षा चूक पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे, वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इसकी गहन जांच की मांग की।

शर्मा ने कहा कि आरोपी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को आतंकवादी कहने जैसी घटना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला जैसे देशभक्त नेताओं पर हमले की कोशिशें हो रही हैं, जबकि उनके साथ भारी सुरक्षा बल तैनात हैं। ऐसे में जिन नेताओं के पास कोई सुरक्षा नहीं है, उनके साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी नेताओं को भी उचित सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने भी मीडिया से बातचीत में इस घटना की जांच की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पूछा कि आरोपी कैसे वहां पहुंचा और इस तरह का हमला कैसे कर सका। साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त सजा की मांग की। यह मुलाकात राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा का केंद्र बनी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!