Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Mar, 2026 01:14 PM

अधिकारियों ने बताया कि सड़क को जल्द से जल्द साफ कर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
बारामुल्ला ( रेजवान मीर ) : जम्मू-कश्मीर के बारामुल्ला में भूस्खलन की खबर आई है जिसके बाद बारामुल्ला–उड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क के एक हिस्से पर अचानक मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही रुक गई, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क को जल्द से जल्द साफ कर यातायात बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
इस बीच, यात्रियों को सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। लगातार बदलते मौसम के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं की संभावना बनी रहती है, इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here