माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी Update, जल्दी से पढ़ लें खबर

Edited By Kamini, Updated: 26 Dec, 2024 09:38 PM

big for devotees going to mata vaishno devi

माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी अपडेट सामनेआई है।

जम्मू डेस्क : माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी अपडेट सामनेआई है। अगर आप माता वैष्णो देवी जाने की सोच रहे हैं ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि कटरा जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि कटरा से भवन तक बन रहे रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति कटरा ने बुधवार से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। अभी भी ये हड़ताल जारी है, जिसके चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

mata vaishno devi

दरअसल, प्रस्तावित कटरा-सांझी रूफ रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर श्री वैष्णो देवी संघर्ष समिति की जिला प्रशासन के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद संघर्ष समिति ने बुधवार से 72 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले रोपवे के विरोध में 18 दिसंबर को कटरा में बंद का ऐलान किया गया था। अब बताया जा रहा है कि कटरा संघर्ष समिति के पक्ष में कुछ नहीं हुआ है, जिसके बाद कल बुधवार से 72 घंटे के और बंद का ऐलान किया गया है। अभी भक्तों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में कटरा समेत वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर सभी निजी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए बेस कैंप कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं जारी रहेंगी। सीईओ श्राइन बोर्ड अंशुल गर्ग के अनुसार श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मां भगवती के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सभी उचित सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!