Edited By Sunita sarangal, Updated: 20 Jul, 2026 11:23 AM

इस बीच बारामूला प्रशासन ने बारिश को देखते हुए आम जनता के लिए मौसम संबंधी एडवाइजरी जारी की है।
बारामूला(रिजवान मीर): बारामूला जिले में आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे आम लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। जुलाई महीने में आमतौर पर गर्मी का मौसम रहता है, ऐसे में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
बारिश से किसानों को भी फायदा पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि यह मौसम फसलों और कृषि गतिविधियों के लिए लाभदायक माना जाता है। बारामूला जिले में अभी तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।
इस बीच बारामूला प्रशासन ने बारिश को देखते हुए आम जनता के लिए मौसम संबंधी एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देश:
अनावश्यक यात्रा से बचें, विशेषकर पहाड़ी, भूस्खलन संभावित और निचले इलाकों में जाने से परहेज करें।
नदियों, नालों, जलधाराओं और बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
किसी भी आपात स्थिति, नुकसान या संकट की सूचना तुरंत जिला नियंत्रण कक्ष को दें।
किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क करें:
7006493646, 01952-234343
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here