पहलगाम घटनास्थल से करीब इतनी दूरी पर है Amarnath यात्रा का शुरुआती Point...यहां जानें पूरा Route

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 08:38 PM

at what distance does amarnath yatra start from the pahalgam spot

इस सब के बाद एक बार फिर पहलगाम चर्चा में है, लेकिन इस बार इसकी चर्चा की वजह श्री अमरनाथ यात्रा 2025 है।

जम्मू डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस दर्दनाक हमले में 26 मासूम टूरिस्ट अपनी जान गंवा बैठे थे। घटना को एक महीना हो गया है, लेकिन लोगों के दिलों में अब भी गुस्सा और दुख बना हुआ है। देशभर में इस हमले की कड़ी निंदा की गई।

इस सब के बाद एक बार फिर पहलगाम चर्चा में है, लेकिन इस बार इसकी चर्चा की वजह श्री अमरनाथ यात्रा 2025 है। हर साल सावन महीने में शुरू होने वाली यह पवित्र यात्रा इस साल 3 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी।

कहां से शुरू होती है यात्रा?

श्री अमरनाथ यात्रा दो रूटों से होती है:

  1. बालटाल रूट (गांदरबल जिला): यह छोटा रास्ता है, लगभग 14 किलोमीटर का। इसमें डोमाली, बरारी और संगम जैसे पड़ाव आते हैं।
  2. पहलगाम रूट (अनंतनाग जिला): यह लंबा लेकिन ज्यादा लोकप्रिय रास्ता है। श्री अमरनाथ यात्रा का मुख्य आधार शिविर नुनवान, पहलगाम में होता है।

हमले वाली जगह से कितनी दूर है यात्रा का शुरुआती पॉइंट?

जहां 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, वह जगह नुनवान बेस कैंप से करीब 7 से 8 किलोमीटर दूर है। यानी यात्रा की शुरुआत वाली जगह से हमला कुछ दूरी पर हुआ था। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि यात्रा इस बार पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहे।

श्री अमरनाथ यात्रा का रास्ता (पहलगाम रूट)

पहलगाम से चंदनवाड़ी – 16 किलोमीटर (यह पहला स्टॉप है), पिस्सू टॉप, ज़ोजी बाल, नागकोटी, शेषनाग, वारबल, महागुणस टॉप, पबिबल, पंचतरणी, संगम (गुफा से सिर्फ 3 किमी दूर), अमरनाथ गुफा। श्रद्धालु इस यात्रा में अलग-अलग जगहों पर रुकते हैं और आमतौर पर इस पूरी यात्रा को 3 से 5 दिन में पूरा करते हैं।

दर्शन और पंजीकरण

अमरनाथ गुफा समुद्र तल से लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचते हैं। यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

पहलगाम एक बार फिर धार्मिक और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन गया है। एक ओर जहां यहां आतंकियों ने निर्दोष लोगों को निशाना बनाया, वहीं दूसरी ओर यही जगह हर साल करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बनती है। उम्मीद है कि इस साल श्री अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से पूरी होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!