पहलगाम व बालटाल दोनों रास्तों से बंद हुई Amarnath Yatra, जानें क्या है Update

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Jul, 2025 12:05 PM

amarnath yatra closed from both pahalgam and baltal routes

3 जुलाई से, जब तीर्थयात्रा शुरू हुई थी, तब से 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं

बालटाल ( मीर आफताब ) : जम्मू कश्मीर में चल रही श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि खराब मौसम के चलते एहतियात के तौर पर बुधवार को दोनों तरफ से चल रही अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालटाल से स्थगित कर दी गई है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त विजय कुमार बिधूड़ी ने बताया कि बुधवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण यात्रा स्थगित की गई है। उन्होंने कहा, "यात्रा को दोनों आधार शिविरों - बालटाल और नुनवान/चंदनवाड़ी - से आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है।"

जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने कहा कि यात्रा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण, आधार शिविरों से तीर्थयात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा, "इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि 31 जुलाई, 2025 को भगवती नगर जम्मू से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी काफिले की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी। तीर्थयात्रियों को समय पर स्थिति से अवगत कराया जाएगा।"

गौरतलब है कि 3 जुलाई से, जब तीर्थयात्रा शुरू हुई थी, तब से 3.93 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में दर्शन कर चुके हैं

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!