Amarnath Yatra 2025: जम्मू से 3500 यात्रियों का जत्था रवाना, इतने तीर्थयात्री कर चुके दर्शन

Edited By Neetu Bala, Updated: 24 Jul, 2025 04:41 PM

amarnath yatra 2025 convoy of 3500 pilgrims leaves from jammu

22वें जत्थे को सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना किया।

जम्मू : दक्षिण-कश्मीर हिमालय में पवित्र बाबा बर्फानी गुफा मंदिर में दर्शन के लिए वीरवार को जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर आधार शिविर से 3,500 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रवाना हुआ। वार्षिक तीर्थयात्रा को जारी रखते हुए प्रशासन ने तीर्थयात्रियों के 22वें जत्थे को सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम बेस कैम्प के लिए रवाना किया।

बालटाल भेजे गए यात्रियों के ताजा जत्थे में 617 पुरुष, 206 महिलाएं और 9 बच्चे शामिल थे जिन्हें 45 वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया। बालटाल के लिए जाने वाले वाहनों के कान्वाई में 14 बसों, 4 मध्यम हल्के मोटर वाहन, 26 हल्के मोटर वाहन और 2 दोपहिया वाहन शामिल था। वहीं पहलगाम की ओर रवाना किए गए श्रद्धालुओं के जत्थे में 2087 पुरुष, 469 महिलाएं 3 बच्चे, 81 साधु और 28 के करीब साध्वी शामिल थीं जिन्हें 95 वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया।

ये भी पढ़ेंः  हाय तोबा ! सब्जियों के दामों में जबरदस्त उछाल... कब मिलेगी राहत ?, पढे़ं...

वहीं इस साल 3 जुलाई को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के बाद से अब तक 3.42 लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं और वीरवार को शाम तक यह संख्या 3,50000 के पार कर लिया है। तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ लगातार जारी है और यात्रा के समापन में अभी 16 दिन बाकी हैं। यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल रही है और इससे श्रद्धालुओं को रिकॉर्ड संख्या में आने का प्रोत्साहन मिला है।

सुरक्षा बल कर रहे हैं तीर्थयात्रियों की सुरक्षा

इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है क्योंकि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने कायरतापूर्ण तरीके से 26 नागरिकों को मार डाला था। यही कारण है कि इस वर्ष यात्रा की अवधि केवल 38 दिन तक ही तय की गई। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए सेना, बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., एस.एस.बी. और स्थानीय पुलिस की मौजूदा ताकत को बढ़ाने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की अतिरिक्त 180 कंपनियां लाई गई है। दूसरी ओर जारी अमरनाथ यात्रा के चलते देशभर से तीर्थयात्रियों का जम्मू पहुंचना जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!