Breaking: जम्मू-कश्मीर में गश्त के दौरान बड़ा हादसा, सेना का 1 जवान शहीद, 2 घायल
Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Jul, 2025 04:29 PM

यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षाबल क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे।
पुंछ ( धनुज ) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में गुरुवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट की चपेट में आने से एक सैनिक के शहीद होने और 2 अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षाबल क्षेत्र में नियमित गश्त कर रहे थे। घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेना और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के जवान कृष्णाघाटी सेक्टर में अपनी अग्रिम चौकी के पास रोज की गश्त कर रहे थे इसी बीच एक जवान का पांव बारूदी सुरंग पर आ गया जिससे जोरदार धमाके के बाद गश्त कर रहे 3 जवान उसकी चपेट में आ गए। धमाके की आवाज सुन आस-पास के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार हेतु सैन्य अस्पताल पहुंचाया जहां पर अग्निवीर जवान ललित कुमार को शहीद घोषित कर दिया गया जबकि दो अन्य घायलों नायब सूबेदार हरीराम तथा हवलदार गजेन्द्र सिंह को प्रथम उपचार प्रदान करने के बाद बेहतर उपचार हेतु कमांड अस्पताल भेज दिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Jammu के चन्नी सेक्टर 2 में भीषण आग की घटना से हड़कंप, करोड़ों का नुकसान

Bishnah में एक ही रात में कई वारदातों के बाद लोगों में रोष, पुलिस गश्त पर उठे सवाल!

Top- 6 : जम्मू-कश्मीर में Alert के बीच जानें Weather नई Update, पढ़ें...

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में मौसम को लेकर 'Yellow Alert' जारी! तो वहीं शब्बीर शाह पर NIA का शिकंजा,...

जम्मू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अग्निवीर बनने से पहले युवक Arrest

Jammu के मंडा रोड पर हादसा, आपस में टकराई 2 बसें, मचा हड़कंप

Jammu Breaking : सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने वाला गुरु ही निकला आतंकियों का मददगार, सुरक्षा...

J&K में 2 दिन के लिए बारिश व आंधी का Alert! पर्यटकों के लिए Advisory जारी, पढ़ें...

Jammu में ट्रैफिक नियमों की उड़ीं धज्जियां! बड़े-बड़े दावों के बीच गहरी नींद में ट्रैफिक पुलिस,...

Rajouri Breaking : Dinner के बाद बीमार हुआ पूरा परिवार, अस्पताल में एक की मौत, 7 लड़ रहे जिंदगी की...