Amarnath Yatra 2025: तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ौतरी, श्रद्धालुओं ने व्यवस्था पर जताया संतोष

Edited By Neetu Bala, Updated: 21 Jul, 2025 01:28 PM

amarnath yatra 2025 the number of pilgrims is increasing continuously

रविवार को 14,007 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए, जिनमें 9,796 पुरुष, 3,587 महिलाएं, 201 बच्चे, 47 साधु, 6 साध्वी और 3 ट्रांसजेंडर शामिल थे, जबकि 367 सुरक्षाकर्मियों ने भी दर्शन किए।

बालटाल ( मीर आफताब ) : चल रही अमरनाथ यात्रा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है, आज तक तीर्थयात्रियों की संख्या 3.20 लाख के आंकड़े को पार करने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि 3 जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक कुल 3.20 लाख तीर्थयात्री दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। रविवार को 14,007 तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए, जिनमें 9,796 पुरुष, 3,587 महिलाएं, 201 बच्चे, 47 साधु, 6 साध्वी और 3 ट्रांसजेंडर शामिल थे, जबकि 367 सुरक्षाकर्मियों ने भी दर्शन किए।

PunjabKesari

ये भी पढ़ेंः   Breaking: J&K में सरकारी स्कूल पर गिरी आफत, 1 बच्चे की मौ/त कई घायल

अधिकारियों ने कहा कि यात्रा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, और अधिक जत्थों के आने के साथ, अगर सब कुछ ठीक रहा तो कल कुल संख्या 3.50 लाख को पार कर जाने की संभावना है।

तीर्थयात्रियों ने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया है। "पूरे रास्ते में भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं। तीर्थ यात्रियों ने बताया कि उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा और सब कुछ सुव्यवस्थित रहा।"

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!